सरकारी नौकरी! क्यों? कब? कहाँ? कैसे

 


सरकारी नौकरी! क्यों? कब? कहाँ? कैसे?

Employment Friend (E.F.) रोजगार साथी

April 07, 2022

 नमस्कार साथियो👏👏

                            आज हमारा देश भारत दुनिया में सब से युवा आबादी वाला देश है! यह हमारे लिए बड़े ही सम्मान की बात है जिस पर हमें गर्व करना चाहिए! वर्तमान में जो परिस्थितिया और माहौल बना है टेक्नोलॉजी को लेकर या यु कहे की टेक्नोलॉजी या तकनीक हमारे समय को बचाने के लिए बनाये गए थे वो ही आज हम से हमारा सब कुछ छीन रहे है! जी हाँ, मैं बात कर रहा हु internet और मोबाइल फ़ोन की साथियो, हमारे हाथ की हथेली में आ जाने वाले इस मोबाइल फ़ोन हम से हमारी जिंदगी छीन ली है ऐसा लगता है! हमें लगता है की मोबाइल हमारे हाथ में है तो दुनिया हमारी मुट्ठी में हैl लेकिन यह बात बात बिलकुल भी सच नहीं हैl समय हमारे हाथ से रेत की तरह निकलता जा रहा है और हम इस झुनझुने के साथ टाइम पास कर रहे हैl जहाँ पुराने लोगो ने और बड़े बुजुर्गो ने समय को सब से बड़ा धन बताया है वही हमारी युवा पीढ़ी के लिए समय का कोई मह्त्व ही नहीं रह गया हैl   

आज के समय में 12 -15 -18 -20 वर्ष के युवा चाहे वो लडके हो या लड़किया अपना सब से ज्यादा समय मोबाइल पर या यूँ कहु की सोशल मीडिया पर बिता रहे हैl दिन भर रील्स देखते और बिना काम के वीडियो देखते रहे हैl बात जब युवा अवस्था या चढ़ती जवानी की हो तो ये लोग एक दूसरे को फ़साने में लगे रहते हैl लडके, लड़कियों के नाम की फर्जी आई डी बनाकर फ्रेंड request send करते हैl और लड़िकिया Boy Friend (B.F.) बनाने की जुगत में रहती है कुछ लटके झटके दिखाते हुए अपनी नटखट अदाओ के साथ अटखेलिया करती हुई पिक्स और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैl लड़के Girl Friend (G.F.) बनाने की जुगत में रहते हैl जिससे इनके खर्चे चल सके आसानी से l उनके शौक मौज पुरे हो सके, क्या करे ये जवानी की चुहल ही कुछ ऐसी मचती है ना! 

ये G.F. B.F. का बनाकर शौक मौज पुरे करना कितना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाजा आपको एक समय के निकल जाने के बाद पता चलेगा साथियो जब आप के पास न कोई skills होगी न ही Talent और ये सभी G.F. B.F. नाम की चिड़िया फड़फड़ाते हुए कही हवा हो जायेंगे समय की आँधियो के थपेड़ो के साथ किस दिशा में उड़ जायेंगे पता ही नहीं चलेगा socilal media पर भी ये लोग ढूंढे नहीं मिलेंगेl 

दोस्तों इस समय को बर्बाद करके आप अपने आप को इस सोशल मीडिया या मोबाइल का गुलाम मत बनाइये l G.F. B.F. के बंधनो से आजाद होकर अपने आप के विकास पर जोर लगाइये इस तकनीक का सद्पयोग करे इसे अपना गुलाम बनाये इसे अपनी तरक्की की सीधी की तरह काम में ले l G.F. B.F. नहीं आपको जरुरत है किसी E.F. की जी है Employment Friend की, किसी रोजगार साथी की जो आप को आप के सपनो तक पहुंचने में आप का मार्ग दर्शन कर सकेl देश बदल रहा है आप भी बदलाव का हिस्सा बनिए अपने आप को समाज में आप की नजर से देखना चाहते है इस के बारे में आज ही सोचना शुरू कीजियेl  

बेरोजगार और बीमार को कोई भी लूट सकता है, लूटने की कला आनी चाइए बसl बीमारी से परेशां इंसान को आप bol दो की इस बीमारी का इलाज अहमदाबाद में होता है तो वो इससे पीछा छुड़ाने के लिए किसी भी तरह से वहाँ पहुँच ही जायेगा चाहे कितना ही खर्चा लगे उसकी उसको कोई फ़िक्र नहीं बस इलाज चाहिए वैसे ही बेरोजगारों के भी हालत है कहाँ जाने से नौकरी मिलेगी? कहाँ पढ़ने से तैयारी अच्छी होगी एक बेरोजगार वहाँ पहुँच ही जाता हैl अपने मोबाइल में बिना मतलब के ऍप्लिकेशन्स डावनलोड कर लेता है, बिना मतलब के फेसबुक पेज और ग्रुप्स ज्वाइन कर लेता है, बहुत सारे youtube chenel सब्सक्राइब कर लेता है ये सभी मिल कर आप के समय को बर्बाद कर देते है और समय की बर्बादी आप को बर्बाद कर देती है साथियो l 

मैं आप की जिंदगी की एक बड़ी समस्या का हल ले कर आया हु जी हाँ मैं आप का रोजगार साथी या यूँ कहूं की आप का Employment Friend (E.F.) बन कर आना चाहता हूँl  education system का वो हाल देखा है जिसे देखकर मुझे हंसी भी आती है और अपने बेरोजगार साथियो पर तरस भी आता है एक उदाहरण के तौर पर मैं एक दिन अपनी Shop पर बैठा किसी साथी का फॉर्म fill कर रहा थी की एक बालक आ गया और उसने मुझ से पूछा भैया कोई वैकेंसी आई हुई है क्या मेरे लायक ? मेने पूछा क्या Category है आप की जिस में आप को आप के लायक वैकेंसी बता सकू तो उसका जवाब सुन कर के दंग रह गया और अंदर ही अंदर हसी भी आई और इसकी बेरोजगारी का कारन भी पता चल गया l आपको भी जवाब पढ़ कर कुछ समाज आये तो सिर्फ अपने तक सिमित न रखे और लोगो को भी एजुकेशन का महत्व बताये जिस से युवा एजुकेशन को थोड़ा महत्व दे 

मेरे उस बेरोजगार साथी का जवाब थे भाई साब में तो B.A. B.Ed. हूँ l 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विद्यार्थी जीवन का टाइम टेबल