सरकारी नौकरी! क्यों? कब? कहाँ? कैसे
सरकारी नौकरी! क्यों? कब? कहाँ? कैसे? Employment Friend (E.F.) रोजगार साथी April 07, 2022 नमस्कार साथियो👏👏 आज हमारा देश भारत दुनिया में सब से युवा आबादी वाला देश है! यह हमारे लिए बड़े ही सम्मान की बात है जिस पर हमें गर्व करना चाहिए! वर्तमान में जो परिस्थितिया और माहौल बना है टेक्नोलॉजी को लेकर या यु कहे की टेक्नोलॉजी या तकनीक हमारे समय को बचाने के लिए बनाये गए थे वो ही आज हम से हमारा सब कुछ छीन रहे है! जी हाँ, मैं बात कर रहा हु internet और मोबाइल फ़ोन की साथियो, हमारे हाथ की हथेली में आ जाने वाले इस मोबाइल फ़ोन हम से हमारी जिंदगी छीन ली है ऐसा लगता है! हमें लगता है की मोबाइल हमारे हाथ में है तो दुनिया हमारी मुट्ठी में हैl लेकिन यह बात बात बिलकुल भी सच नहीं हैl समय हमारे हाथ से रेत की तरह निकलता जा रहा है और हम इस झुनझुने के साथ टाइम पास कर रहे हैl जहाँ पुराने लोगो ने और बड़े बुजुर्गो ने समय को सब से बड़ा धन बताया है वही हमारी युवा पीढ़ी के लिए समय का कोई मह्त्व ही नहीं रह गया है...